पिंडरा
प्रधानमंत्री के टी बी मुक्त भारत अभियान एवं सेन्ट्रल टी बी डीविजन, राज्य टी बी यूनिट के निर्देशानुसार इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत वर्ल्ड हेल्थ पाटनर्स संस्था द्वारा समुदाय के लोगों में टी बी बीमारी के प्रति टी बी चैम्पियन के माध्यम से जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिण्डरा के परिसर में हुई।
कार्यशाला के दौरान टीबी चैम्पियन को अपने अपने गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के सहयोग से समुदाय में बैठक, स्कूलों में बैठक, रोगी प्रदाता बैठक, और जो रोगी दवा बीच में छोड़ दिए है उनसे मिल कर अपनी कहानी सुनाकर उनको समझा कर पुनः इलाज शुरू करने के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
समस्त कार्यशाला में डीटीओ डॉ पीयूष राय वर्ल्ड हेल्थ पाटनर्स के डी एल सतीश सिंह ,डॉ हेमन्त सिंह ,जगदीश नारायण सिंह, सुजीत कुमार समेत अनेक टीवी जागरूकता अभियान से जुड़े लोग मौजूद रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा