अनशनकारियों का मेहनत रंग लायी शाम तक पानी होगी बहाल

पिंडरा। नेवादा मंगारी जल निगम की मोटर जल जाने से हो रही पानी की किल्लत को लेकर जल निगम परिसर में आमरण अनशन करने जा रहे व्यापारी गणों से अनशन के पूर्व उप जिलाधिकारी पिंडरा ने खंड विकास अधिकारी पिंडरा देवेंद्र सिंह, एडीयो पंचायत अशोक चौबे, राजस्व विभाग से कानूनगो व लेखपाल सहित जल निगम विभाग के जेई एई,एलएनटी,के सभी कर्मचारियों को भेजकर अनशन कर रहे लोगों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली व मौके पर जल निगम के कर्मचारियों को हिदायत दी की तत्काल नई मोटर लगा कर शाम तक पानी बहाल की जाय।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम मोहन गुप्ता(बाबू),
व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस राजीव कुमार राजू राम, प्रमोद पांडेय, नीलेश जायसवाल, जितेन्द्र गुप्ता, जितेंद्र सेठ, शिवप्रकाश गुप्ता सन्तोष गुप्ता, मनोज सेठ, विनोद सेठ,घासी लाल,गोलू गोंड सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Share the News