शटर बंद होने से फंसे रह गए थे~~
वाराणसी के कोयला बाजार में किराने की दुकान में मंगलवार सुबह गैस रिफलिंग के दौरान आग लग गई। दुकान में मौजूद युवकों रिजवान और फैजान ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। बाहर से शटर बंद कर गैस रिफिल कर रहे थे। शटर नहीं खुला और दूसरी ओर से ऊपर जाना चाहे तो जीना बंद मिला। इससे दोनों आग में फंसकर जिंदा जल गए। आग की लपटें देखकर पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
कोयला बाजार इलाके में दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर स्थित किराने की दुकान पर हसनपुर निवासी रिजवान अहमद (20) और फैजान (18) काम करते थे। किराने की दुकान के पिछले हिस्से में रिजवान घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिलिंग का काम भी करता था और मंगलवार को शटर बंदकर गैस रिफिल कर रहा था। बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफलिंग के दौरान गैस लीकेज हुई और अंदर शॉर्ट सर्किट से आग पकड़ ली। दुकान में धमाके के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में रिजवान अहमद और फैजान की जलकर मौत हो गई।
CFO आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि कोयला बाजार की दुकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने और रिफलिंग का काम होता था। रिफलिंग के दौरान ही लीकेज से विस्फोट के बाद आग लगी। इसमें काम करने वाले दोनों की दम घुटने और जलने से मौत हो गई।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर