जौनपुर में थाना केराकत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्म परिवर्तन के प्रलोभन देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं — गीता देवी, रंजना कुमारी, सोनू और विजय कुमार, सभी निवासी सरकी, थाना केराकत, जनपद जौनपुर हैं।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 316/25, धारा 196(1) बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बरामद सामग्री में —
ईसा मसीह की फोटो फ्रेम, कई बाइबिल, “मसीही भजन माला” नामक पुस्तक, धार्मिक नोट्स से भरे रजिस्टर, मोबाइल फोन और टैबलेट शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइलों में धर्म परिवर्तन से जुड़ी चैटिंग, वीडियो और प्रचार सामग्री पाई गई है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय जौनपुर भेजा गया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल थे:
उपनिरीक्षक राकेश कुमार सोनकर, जुगलकिशोर राय, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, सूरज सोनकर, कांस्टेबल अजय कुमार, महिला कांस्टेबल प्रिया सोनकर और अंतिम।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में