त्योहारी सीजन में पूर्वोत्तर रेलवे की बड़ी सौगात — यात्रियों की सुविधा के लिए 231 पूजा स्पेशल ट्रेनें 2,947 फेरों में संचालित

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाने के लिए 231 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से 145 ट्रेनें 1,583 फेरों में चलाई जा रही हैं, जबकि 86 अतिरिक्त ट्रेनें 1,364 फेरों में पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

इन विशेष ट्रेनों के संचालन से दीपावली, छठ पूजा और अन्य पर्वों के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, यात्रियों की अभूतपूर्व संख्या को देखते हुए यह रिकॉर्ड स्तर की व्यवस्था है, जिससे गोरखपुर, मऊ, लालकुआं, छपरा, टनकपुर, बहराइच, बढ़नी और काठगोदाम जैसे प्रमुख स्टेशनों से देश के महानगरों— मुंबई, पुणे, दिल्ली, कोलकाता, अछनेरा, अम्बाला कैंट और डिब्रूगढ़ के लिए यात्रा आसान होगी।

30 अक्टूबर 2025 को चलने वाली प्रमुख पूजा विशेष ट्रेनें:

🔹 मऊ-अम्बाला कैंट (05301) — सुबह 4:00 बजे

🔹 टनकपुर-अछनेरा (05062) — सुबह 4:35 बजे

🔹 गोरखपुर-बहराइच (05131) — सुबह 5:25 बजे

🔹 लालकुआँ-कोलकाता (05060) — दोपहर 1:35 बजे

🔹 छपरा-कोलकाता (05088) — दोपहर 2:05 बजे

🔹 गोरखपुर–सीएसएमटी मुंबई (01080) — दोपहर 2:30 बजे

🔹 बहराइच-गोरखपुर (05132) — दोपहर 2:30 बजे

🔹 छपरा-आनंद विहार (05589) — दोपहर 3:00 बजे

🔹 गोरखपुर-पुणे (01416) — शाम 5:30 बजे

🔹 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल (09076) — शाम 5:30 बजे

🔹 थावे-पटना (03216) — शाम 6:25 बजे

🔹 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (05587) — रात 8:00 बजे

🔹 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस (05033) — रात 9:30 बजे

🔹 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ (05977) — रात 9:30 बजे

पूर्वोत्तर रेलवे की इस पहल से पूर्वांचल और उत्तर भारत के यात्रियों को अपने गृह प्रदेश पहुंचने में अधिक ट्रेन विकल्प और सीटों की उपलब्धता मिलेगी।

रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि यात्री आरक्षण समय से कर लें और त्योहारों के दौरान भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन टिकट का उपयोग करें।

About The Author

Share the News