चंदौली में डूबने से दो लोगों की मौत, नाव पलटने से पांच बच्चे लापता; मातम में बदली खुशियां

यूपी के चंदौली जिले में विभिन्न हादसे हुए। पोखरी ओर गंगा नदी में डूबने से दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चंदौली जिले के अलग-अलग इलाकों में पोखरी ओर गंगा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बबुरी थाना के कोदोचक गांव में नाव डूबने से पांच बच्चे डूबे हैं। 

धीना थाना के कमालपुर कतकौलिया मौजा स्थित पोखरे में सोमवार की शाम नहाते समय ननिहाल आए किशोर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। इसी तरह धानापुर थाना के धरांव गांव के पूरब स्थित इमरती तालाब में सोमवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार यूसुफ (17 वर्ष) पुत्र परवेज खान सगड़ी से सामान लेकर घर लौट रहा था। दूसरी तरफ सोमवार की देर शाम बबुरी थाना कोदोचक गांव में नाव पलटने से पांच बच्चे डूब गए हैं। सभी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची है।

यह बोले अधिकारी-
उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि डूबने वाले युवक छठ पूजा से संबंधित नहीं थे, बल्कि वे दूसरे स्थान से नौका विहार करते हुए यहां पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, पानी में डूबे युवकों की पहचान यश (16 वर्ष), पीयूष (13 वर्ष) और अरुण (13 वर्ष) के रूप में हुई है।

About The Author

Share the News