छठ पूजा पर वाराणसी के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, 27 को आधे दिन तक चलेंगे विद्यालय

वाराणसी। छठ पूजा पर्व को देखते हुए जनपद वाराणसी में स्कूलों के संचालन को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद के सभी विद्यालयों में दोपहर 12:00 बजे तक ही कक्षाएं संचालित होंगी, जबकि 28 अक्टूबर (मंगलवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी विद्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे।

यह आदेश वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा जारी किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि यह व्यवस्था सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, साथ ही सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर लागू होगी।

छठ पूजा के दौरान भारी भीड़भाड़ और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है, ताकि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं — शिक्षा के संग संस्कार का उत्सव!

About The Author

Share the News