सारनाथ में सड़क पर गुंडागर्दी: महिला ने युवती पर बेलन से किया हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR.

सारनाथ थाना क्षेत्र के गणपति नगर कॉलोनी में एक चौंकाने वाली घटना ने स्थानीय लोगों को हिला दिया। 18 अक्टूबर 2025 की दोपहर करीब 12 बजे दो महिलाओं ने एक युवती पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वह अपनी बीमार माँ के लिए खाना लेकर अस्पताल जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता प्रतिज्ञा सिंह, निवासी गणपति नगर कॉलोनी, अपनी माँ के लिए खाना लेकर निकली थी, तभी कॉलोनी की ही दो महिलाएँ — अंजु सिंह (पत्नी अजय सिंह) और श्रेया सिंह (पुत्री अजय सिंह) — ने उसे रोककर बेलन से हमला कर दिया।

हमले में युवती को पूरे शरीर में चोटें आईं। शिकायत में यह भी बताया गया कि दोनों महिलाओं ने न केवल गालियाँ दीं, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

सारनाथ पुलिस ने पीड़िता के पिता दिनेश सिंह की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Share the News