वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित पंचक्रोशी सब्जी मंडी में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मंडी में काम करने वाले एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान प्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रकाश के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, और उसके मुंह से खून बह रहा था। शव देखकर मंडी के व्यापारी और स्थानीय लोग जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सारनाथ पुलिस व एसीपी सारनाथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रकाश शराब का आदी था और दीपावली की रात उसका किसी से विवाद हुआ था। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है।
वहीं, पुलिस ने बताया कि हत्या या हादसा—दोनों ही एंगल से जांच की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज और कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा