काशीराज परिवार की पुत्री बिष्णुप्रिया ने अपनी कोदोपुर स्थित भूमि पर हो रहे अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बिष्णुप्रिया ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगी।
पत्र में बिष्णुप्रिया ने लिखा है कि इस भूमि पर कोयला व्यापार के लिए व्यापारी से सालों पहले एक अस्थायी एग्रीमेंट किया गया था, जब यह क्षेत्र नगर निगम सीमा से बाहर था और आबादी भी बहुत कम थी। समझौते में केवल अल्पकालिक कोयला लदान व व्यापार की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब व्यापारी ने इसे स्थायी भंडारण स्थल में बदल दिया है।
उन्होंने बताया कि अब यह क्षेत्र घनी आबादी वाला बन चुका है, और कोयले की धूल व उड़ने वाले कणों से स्थानीय लोगों को सांस, एलर्जी और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं, सड़क पर कोयले की परत जम जाने से राहगीरों को फिसलने और दुर्घटनाओं का डर बना रहता है।
बिष्णुप्रिया ने यह भी कहा कि एग्रीमेंट की अवधि समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद व्यापारी ने भूमि खाली नहीं की और लगातार बहाने बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मौखिक अनुरोध के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
काशीराज परिवार की कृष्ण प्रिया ने भी व्यापारी पर भूमि कब्जाने की नीयत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि दीपावली के बाद भी प्रशासनिक कदम नहीं उठाए गए, तो परिवार सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा