राजघाट पुल पर जिंदगी से हारने जा रहा था युवक, सूझबूझ और समझदारी से सूजाबाद चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय ने बचाई जान

शनिवार रात लगभग 9:30 बजे राजघाट पुल पर एक 22 वर्षीय युवक आत्महत्या करने की नीयत से पुल के फ्रेम पर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही सूजाबाद चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी संयम और मानवीय संवेदना के साथ युवक को समझाया-बुझाया और सुरक्षित नीचे उतारा।

युवक की पहचान अशोक साहनी (निवासी — सूजाबाद, पड़ाव) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि गृह कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया था।

पुलिस ने तत्काल परिजनों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया और आवश्यक सलाह व मदद की पेशकश की।

इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई ने न सिर्फ एक जान बचाई बल्कि यह भी साबित किया कि पुलिस सिर्फ कानून का पालन कराने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज की रक्षक और सहायक भी है।

About The Author

Share the News