वाराणसी पुलिस की बड़ी सफलता: हरियाणा से संगठित वित्तीय धोखाधड़ी गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत लंका थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। संगठित गिरोह बनाकर वित्तीय धोखाधड़ी जैसे अपराध करने वाले शरद भार्गव को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी शरद भार्गव (50 वर्ष) पुत्र स्व. ध्रुव भार्गव, निवासी फ्लैट नं. 903 विनायका रेजीडेंसी, लंका, वाराणसी को कुंडली, सोनीपत (हरियाणा) से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर व्यापार के नाम पर 1.30 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पीड़ित द्वारा बार-बार धन मांगने पर आरोपी ने 45 लाख रुपये लौटाए, लेकिन 85 लाख रुपये हड़प लिए।

अभियुक्त के विरुद्ध वाराणसी के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और विश्वासघात से संबंधित धाराएं शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

इस कार्रवाई में लंका थानाध्यक्ष राजकुमार, उपनिरीक्षक स्वप्निल सिंह, उपनिरीक्षक अतहर अली, चेतगंज थाने के उपनिरीक्षक अतहर अली, सर्विलांस सेल के अश्विनी सिंह समेत पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक अपराधों व संगठित धोखाधड़ी करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी ताकि नागरिकों को ऐसे अपराधियों से सुरक्षित रखा जा सके।

About The Author

Share the News