वाराणसी। लोकतंत्र के प्रखर प्रहरी और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रहलाद तिवारी का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और कानूनी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
देर शाम दारानगर स्थित उनके आवास पर लोकतंत्र सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मणिकर्णिका घाट पर उनके छोटे पुत्र पुष्कर तिवारी ने मुखाग्नि दी। स्व. तिवारी ने अपने जीवन में लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
श्रद्धांजलि सभा में लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष सतनाम सिंह, विजय नारायण, राधेश्याम सिंह, शिवनाथ यादव, राधे भाई, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर दयालु, अशोक पाण्डे, अरुण सिंह सहित भारी संख्या में अधिवक्ता और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी ने स्व. तिवारी के योगदान को याद करते हुए उन्हें लोकतंत्र और न्याय की आवाज बताया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा