वाराणसी। (सू0वि0) दीपों के महापर्व दीपावली.के अवसर पर वाराणसी के जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों ने लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने प्रदेश और जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “दीवाली प्रकाश पर अंधकार, अच्छाई पर बुराई और ज्ञान पर अज्ञान की विजय का प्रतीक है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि “पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और आतिशबाजी करते समय बच्चों का विशेष ध्यान रखें।”
आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि “दीपावली का प्रकाश सभी के जीवन को प्रेम, आनंद और समृद्धि से भर दे। घर-घर जलते दीप आशा की लौ बनकर पूरे प्रदेश का मार्ग प्रकाशित करें।”
वहीं पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भी जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “दीवाली का पर्व मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन श्रद्धा से पूजन करने पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।” उन्होंने लोगों से भाईचारे और प्रेम के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा