बिहार में योगी की हुंकार: “इनको विकास नहीं, बुर्का चाहिए” — बोले, यूपी के माफिया जहन्नुम में भेजे, अब बिहार में फर्जी वोट की साजिश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार में उतरते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सहरसा और दानापुर की जनसभाओं में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ‘विकास बनाम बुर्का’ की नई बहस छेड़ते हुए राजद और कांग्रेस को फर्जी मतदान की साजिश रचने वाला बताया।

सीएम योगी ने कहा, “बिहार की नई विकास यात्रा को रोकने के लिए राजद-कांग्रेस और उनके साथी दलों ने नई शरारत शुरू की है — ‘विकास बनाम बुर्का’। इन्हें विकास नहीं चाहिए, इन्हें बुर्का चाहिए ताकि चेहरा छिपाकर फर्जी वोट डलवाया जा सके।”

योगी ने कहा कि यूपी में माफियाओं को जहन्नुम में भेज दिया गया, अब वही मॉडल बिहार में भी अपनाया जाएगा। उन्होंने विपक्ष को जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि “1990 से 2005 तक बिहार को परिवारवाद और अपराध की भूमि बना दिया गया था। अब जनता विकास चाहती है, न कि अपराध और अराजकता।”

योगी की 4 बड़ी बातें

  • “UP–Bihar का रिश्ता राम-जानकी जैसा” — योगी ने कहा, दोनों राज्यों का रिश्ता सिर्फ भौगोलिक नहीं, सांस्कृतिक और आत्मिक भी है।
  • “डबल इंजन सरकार से हुआ विकास” — नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार में विकास की नई रफ्तार दी है।
  • “जंगलराज से पहचान का संकट” — 1990–2005 के दौर को याद कर कहा, राजद ने बिहार को अपराध और परिवारवाद का प्रतीक बना दिया था।
  • “फर्जी वोटिंग की साजिश” — योगी बोले, कांग्रेस और राजद घुसपैठियों को फर्जी वोट डलवाने देना चाहते हैं, लेकिन यह साजिश सफल नहीं होगी।

सीएम योगी ने कहा:

“एयरपोर्ट पर पासपोर्ट दिखाते हैं, चेहरा दिखाते हैं — लेकिन जब वोट डालने की बात आती है तो कहते हैं बुर्का मत हटाओ! ये बिहार के गरीबों के हक पर डकैती डालने की कोशिश है।”

About The Author

Share the News