काशी में महकेगा आस्था का समुंदर — सुगंधित फूलों और रोशनी से सजेगा बाबा विश्वनाथ धाम

वाराणसी। दीपावली के अवसर पर बाबा विश्वनाथ का धाम इस बार सुगंधित पुष्पों और विद्युत प्रकाश की अद्भुत छटा से जगमगाएगा।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में षष्टदिवसीय दीप ज्योति पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, बाबा धाम की सजावट में कई क्विंटल सुगंधित फूलों का प्रयोग किया जाएगा, जिससे पूरा परिसर दिव्य आभा से भर उठेगा।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन भक्तों के लिए विशेष अनुभव लेकर आएगा। धनतेरस के दिन से मां अन्नपूर्णा का दरबार खुलेगा, जहां मां भक्तों पर दोनों हाथों से खजाना लुटाएंगी।

वहीं अन्नकूट महोत्सव पर बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को 14 क्विंटल मिठाइयों और कुल 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।

दीपावली की रात धाम दीपमालिकाओं से आलोकित होगा और मंदिर चौक में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मिठाइयों की तैयारी मंदिर प्रशासन खुद भी करेगा, जबकि कुछ मिठाइयां काशी की प्रसिद्ध दुकानों से मंगाई जाएंगी, ताकि परंपरा और स्वाद दोनों का संगम बना रहे।

About The Author

Share the News