त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा आज अयोध्या पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन कर देश और प्रदेश की शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उनके अयोध्या आगमन पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या आज एक नए, भव्य और दिव्य स्वरूप में विश्व पटल पर उभर रही है। उन्होंने इसे
“भारत की सांस्कृतिक धरोहर का पुनर्जागरण” बताया और कहा कि अयोध्या का यह परिवर्तन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना के पुनरुत्थान का प्रतीक है।
साहा ने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर अब विश्व के आध्यात्मिक मानचित्र पर एक दिव्य तीर्थस्थल के रूप में स्थापित हो चुका है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री माणिक साहा का आगमन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, “अयोध्या आज विश्व के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है और श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा