बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, मैथिली ठाकुर समेत कई चौकाने वाले नाम, जानिए कौन कहां से उम्मीदवार

नई दिल्ली/बिहार। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जगत प्रकाश नड्डा ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टी ने पहली सूची के उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें प्रमुख उम्मीदवारों में रेणु देवी (बेतिया), प्रमोद कुमार सिन्हा (रक्सौल), श्यामबाबू प्रसाद यादव (पिपरा), राणा रणधीर सिंह (मधुबन), प्रमोद कुमार (मोतिहारी), पवन जायसवाल (ढाका), गायत्री देवी (परिहार), विद्या सागर केसरी (कटिहार), निशा सिंह (प्राणपुर) और राहुल सहित अन्य 70+ नाम शामिल हैं।

सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जैसे सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, डॉ. प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार ऋषि, राम नारायण मंडल और नितिन नबीन के नाम भी शामिल हैं।

पार्टी का लक्ष्य है कि ये उम्मीदवार बिहार में स्थानीय मुद्दों और विकास योजनाओं को लेकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएँ और पार्टी को मजबूती प्रदान करें।

About The Author

Share the News