कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जो “Play Bhagya Laxmi.In” ऐप के माध्यम से सट्टेबाज़ी में लिप्त थे। पुलिस ने मौके से ₹3,440 नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। डीसीपी काशी जोन के निर्देशन और एसीपी कोतवाली के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह छापेमारी की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विशेश्वरगंज स्थित बाड़ा नं. 05 में कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहाँ पाँच लोग मोबाइल के माध्यम से जुआ खेलते पकड़े गए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे “Play Bhagya Laxmi” ऐप के जरिए हर दांव पर ₹12 का टिकट खरीदते हैं और विजेता को ₹100 की राशि दी जाती है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13, सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी:
गोलू कोहार (25) – मुकीमगंज, वाराणसी
मुश्ताक अहमद (65) – ओमकारेश्वर, आदमपुर
राजेन्द्र पासवान (50) – मूल निवासी झारखंड, वर्तमान में विशेश्वरगंज
शिवम वर्मा (35) – चौखंभा, वाराणसी
मनोज कुमार (50) – गायघाट, वाराणसी
बरामदगी: ₹3,440 नकद और 01 मोबाइल फोन
पुलिस टीम: दयाशंकर सिंह (प्रभारी निरीक्षक), प्रिंस तिवारी, अंकित सिंह, राहुल गुप्ता, हिमांशु कुमार व आरक्षी अखिलेश कुमार।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा