वाराणसी, शरद पूर्णिमा की रात्रि —
चांदनी की मनमोहक किरणों में आज श्री काशी विश्वनाथ धाम का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
पूर्णिमा के उज्ज्वल चंद्रमा ने अपनी रजत किरणों से विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर का अभिषेक किया, जिससे पूरा परिसर अलौकिक आभा से जगमगा उठा।
श्रद्धालुओं ने इस दृश्य को महादेव की कृपा का प्रत्यक्ष अनुभव बताया। गंगा तट से लेकर मंदिर प्रांगण तक भक्तों ने शरद पूर्णिमा की रात में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आराधना की।
वाराणसी की यह चांदनी रात देवत्व, भक्ति और शांति का अद्भुत संगम बन गई।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा