एशिया कप के हाई-वोल्टेज मैच में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले को लेकर जहाँ देशभर में उत्साह और बहस है, वहीं काशी में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।
सारंगनाथ मंदिर में विशेष पूजा
मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों ने सारंगनाथ मंदिर में बाबा सारंगनाथ की आरती उतारी, हवन किया और टीम इंडिया की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में माहौल पूरी तरह क्रिकेट रंग में रंगा दिखा।
‘ऑपरेशन सिंदूर पार्ट टू’ का नाम दिया
क्रिकेट प्रेमियों ने इस मैच को प्रतीकात्मक तौर पर “ऑपरेशन सिंदूर पार्ट टू” का नाम दिया। उनका कहना था कि पहलगाम हमले के बाद देशवासियों में जो आक्रोश है, वह आज क्रिकेट मैदान में टीम इंडिया के खेल से झलकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत की टीम पाकिस्तान को कड़ी चुनौती देकर जीत दर्ज करेगी।
टीम इंडिया के समर्थन में काशी
काशी के क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि “हमारी भावनाएँ टीम इंडिया के साथ हैं। यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि देश के गौरव का सवाल है। हमें पूरा भरोसा है कि भारत आज पाकिस्तान को धूल चटाएगा।”

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर