पिंडरा।
सिंधोरा कस्बा निवासी पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल की 8 वर्षीय पौत्री की बीमारी के बाद आकस्मिक निधन पर बुधवार को सिंधोरा बाजार शोक में बन्द रहा।
बताते हैं कि क्षेत्र प्रसिद्ध व्यवसायी आशीष की 8 वर्षीय बेटी अदिति सरायशेखलार्ड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा थी। गत बुधवार को स्कूल में पढ़ने गई थी और उसे स्कूल में ही अचानक पेट मे तेज दर्द होने लगा। स्कूल द्वारा फोन कर इसकी सूचना दी गई। उसके बाद परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल पॉपुलर वाराणसी में 6 दिनों तक लेकर एडमिट थे। बुधवार को दोपहर 2 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी सायंकाल में सिंधोरा बाजार के व्यापारियों को हुआ तो शोक में बाजार बंद कर दिया गया।
वही केवल पेट दर्द से एक छोटी बच्ची के मौत पर बाजार के लोगो मे शोक का माहौल दिखा।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर