प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी आगमन को देखते हुए सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज प्रभारी मुख्य सचिव/अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और डीजीपी राजीव कृष्ण ने स्थलीय निरीक्षण किया।
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बाबतपुर एयरपोर्ट, पुलिस लाइन हेलीपैड और होटल ताज का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट पर उन्होंने टर्मिनल भवन, रनवे और टर्न पैड का अवलोकन किया, जबकि ताज होटल में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने उन्हें सभी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और सटीक तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
निरीक्षण के बाद रिजर्व पुलिस लाइन में डीजी शूट हाउस का उद्घाटन भी किया गया और हेलीपैड का जायजा लिया गया। इसके पश्चात दोनों अधिकारियों ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर