आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 18 माह में 2068 खोए मोबाइल बरामद, 3.83 करोड़ के फोन लौटे मालिकों को

आजमगढ़ पुलिस ने नागरिकों को बड़ी राहत दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुमशुदा मोबाइल बरामदगी में अहम सफलता मिली है।

अगस्त 2025 में पुलिस ने 105 एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत लगभग 23 लाख रुपये) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया।
फरवरी 2024 से जुलाई 2025 तक पुलिस ने 1963 मोबाइल (कीमत लगभग 3.60 करोड़ रुपये) बरामद किए।
कुल मिलाकर पिछले 18 महीनों में 2068 एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत लगभग 3.83 करोड़ रुपये) बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।

यह सभी मोबाइल फोन सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायतों के आधार पर बरामद किए गए। रविवार को रिज़र्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आयोजित समारोह में बरामद मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए।

पुलिस का यह अभियान उन हजारों लोगों के लिए उम्मीद की किरण साबित हो रहा है, जिनके मोबाइल गुम या चोरी हो जाते हैं।

About The Author

Share the News