‘ऑपरेशन सिंदूर’ में स्वदेशी तकनीक की निर्णायक भूमिका: IIT-BHU के रिसर्च एंड इनोवेशन डे पर डॉ. सतीश रेड्डी

वाराणसी। IIT (BHU) में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रिसर्च एंड इनोवेशन डे’ कार्यक्रम में देश की रक्षा तकनीक और शोध नवाचार का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता का श्रेय स्वदेशी तकनीक को जाता है। ड्रोन, एंटी-ड्रोन, निगरानी और मिसाइल रोधी प्रणालियों ने आतंकवादी कैंपों और ठिकानों पर सटीक प्रहार कर दुश्मनों को जवाब दिया।”

शोध और नवाचार में IIT-BHU की भूमिका
उन्होंने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा की ओर बढ़ रहा है और IIT (BHU) जैसी संस्थाएं लगातार अपनी गुणवत्ता सुधारकर भारत की नवाचार क्षमता को विश्व पटल पर मजबूत कर रही हैं।

कुलपति का संबोधन
बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने पेटेंट दाखिल और स्वीकृत होने की बढ़ती संख्या को संस्थान की शोध क्षमता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि बीएचयू और IIT (BHU) का साझा परिसर शोध और नवाचार के क्षेत्र में बड़ी संभावनाओं को जन्म देता है।

UPSIDA–IIT BHU साझेदारी
कार्यक्रम में UPSIDA और IIT (BHU) के बीच MoU साइन हुआ। UPSIDA के CEO मयूर माहेश्वरी ने कहा कि यह समझौता “शैक्षणिक उत्कृष्टता को औद्योगिक विकास से जोड़ने और नवाचारों को उद्योग एवं स्टार्टअप्स तक पहुँचाने” में मददगार होगा।

बेस्ट टीचर्स अवार्ड
शिक्षक दिवस के अवसर पर चार अध्यापकों को विभिन्न श्रेणियों में बेस्ट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

  • प्रो. प्रभाकर सिंह (भौतिकी विभाग – यूजी प्रथम वर्ष)
  • डॉ. आशीष कुमार मिश्रा (स्कूल ऑफ मटेरियल्स साइंस – पीजी श्रेणी)
  • डॉ. साम्या बनर्जी (रसायन विभाग – यूजी विज्ञान/मानविकी)
  • प्रो. संतोष कुमार सिंह (विद्युत इंजीनियरिंग विभाग – यूजी इंजीनियरिंग)

शोध और स्टार्टअप्स को बढ़ावा
निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि उत्कृष्टता के लिए कार्य करना ही संस्थान का लक्ष्य है। कार्यक्रम में JIC स्टार्टअप सीड ग्रांट अवार्ड का शुभारंभ हुआ, 100 रिसर्च पोस्टर और 58 पेटेंट की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

About The Author

Share the News