वाराणसी पुलिस ने साइबर क्राइम टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रोहनिया क्षेत्र के अमरा चौराहा स्थित जीन पब्लिक स्कूल बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। यहां से ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले कुल 29 अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से 45 लैपटॉप, 40 सीपीयू, 42 मॉनीटर, 55 हेडफोन, 24 मोबाइल फोन और 7 कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए।
ठगी का तरीका
अभियुक्त विदेशी नागरिकों को फर्जी IVR कॉल करके खुद को अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों से जोड़ते थे। बाद में ड्रग्स, चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे झूठे आरोप लगाकर उन्हें डराते और बैंक अकाउंट व अन्य संवेदनशील जानकारी हासिल कर बिटकॉइन और गिफ्ट कार्ड के जरिए धन उगाही करते थे।
गिरफ्तार गिरोह में शामिल आरोपी
गिरोह के सरगना कौशलेन्द्र तिवारी समेत नागालैंड, मेघालय, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों के लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई
यह कार्रवाई थाना रोहनिया और साइबर क्राइम कमिश्नरेट वाराणसी की संयुक्त टीम ने की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है ताकि शहर में लूट, चोरी और साइबर ठगी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में
काशी ने रचा हरित इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधे, चीन का रिकॉर्ड टूटा