वाराणसी। वाराणसी जंक्शन स्टेशन पर पार्सल कार्यालय के सतर्क कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए एक बड़ा खुलासा किया। पार्सल स्कैनिंग के दौरान आचार से भरे कनस्तरों में छिपाकर रखी गई शराब की बोतलें बरामद की गईं।
जैसे ही कर्मचारियों को संदेह हुआ, तुरंत सूचना RPF और GRP को दी गई। दोनों एजेंसियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पूरी जांच जारी है और इस पार्सल के स्रोत तथा गंतव्य की जानकारी खंगाली जा रही है।
रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की इस त्वरित कार्रवाई ने अवैध शराब तस्करी के एक और नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है।
खबर अपडेट हो रही है

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ