वाराणसी – लंका थाने में तैनात सिपाही मनोज कुमार सिंह ने अपने दो सीनियर सिपाहियों पर मारपीट और अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित कॉन्स्टेबल, जो सेना से रिटायर होकर वर्ष 2021 में यूपी पुलिस से जुड़े, ने थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मनोज कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार रात उन्हें फोन कर थाने के पीछे बुलाया गया, जहां सीनियर सिपाही भानु प्रताप और दुर्गेश शराब पी रहे थे। आरोप है कि दोनों ने उन्हें देखते ही गालियां दीं और विरोध करने पर धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट की। मनोज ने बताया कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो फिर से उन पर हमला किया गया। बाद में अन्य लोगों के हस्तक्षेप से वे किसी तरह बचकर निकले और पूरी घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी।
फिलहाल, पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा