वाराणसी – दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के हौज कटोरा इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा घटनाओं में कुत्तों ने एक स्कूली बच्चे और मासूम बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पहली घटना में, बाइक से घर लौट रहे बच्चे को कुत्ते ने पैर में काट लिया।
दूसरी घटना में, गली से गुजर रही बच्ची पर झुंड ने हमला कर दिया और उसके चेहरे पर काट लिया। बचाने पहुंचे भाई को भी कुत्तों ने दौड़ा लिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को छुड़ाया और अस्पताल पहुँचाया, जहां इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार किया गया।
स्थानीय निवासी अमिताभ दीक्षित ने बताया कि सिर्फ 2 दिनों में 10-15 लोगों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं। लोग रोज डर के साए में जी रहे हैं, यहां तक कि काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कत हो रही है।
पूर्व पार्षद मनोज कुमार सिंह ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि “कुत्तों के हमले सबसे ज्यादा बच्चों पर हो रहे हैं, यह बेहद संवेदनशील मुद्दा है। नगर निगम को तुरंत अभियान चलाकर इन्हें पकड़ना चाहिए।”
इससे पहले 20 अगस्त को चौबेपुर क्षेत्र में 9 वर्षीय सोनम पर कुत्ते ने हमला कर गला पकड़ लिया था। उसे 18 टांके लगाने पड़े थे।
लगातार हो रही इन घटनाओं ने नगर निगम की लापरवाही और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा