पूर्वांचल में बिजली ढांचे को मजबूती – ₹824 करोड़ की कार्य योजना मंजूर

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PUVVNL) को मजबूत बनाने के लिए ₹824 करोड़ का बिजनेस प्लान 2025-26 स्वीकृत किया है। इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

योजना के तहत विद्युत वितरण तंत्र को अपग्रेड करने, ट्रिपिंग और अतिभार की समस्या कम करने और भविष्य की मांग को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक ढांचा तैयार किया गया है।

प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:

  • 11 नए उपकेंद्रों का निर्माण
  • 25 नई 33 केवी लाइनों का निर्माण
  • 34 मौजूदा 33 केवी लाइनों का सुदृढ़ीकरण
  • 52 पावर ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि
  • 158, 11 केवी लाइनों का विभक्तिकरण
  • 7493 वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि
  • 2133 सुरक्षा कार्य (VCB, अर्थिंग आदि)

इसके अलावा लगभग ₹50 करोड़ LT सुरक्षा कार्यों पर खर्च किए जाएंगे, जिससे ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाओं में कमी आएगी।
कैपेसिटर से संबंधित कार्य भी योजना में शामिल हैं, ताकि लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिले।
भंडारण क्षमता बढ़ाने और हाई-टेक लैब विकसित करने का प्रावधान भी किया गया है, जिससे गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित हो सके।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निविदा प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को अगली गर्मियों तक बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिल सके।

Varanasi #UPPCL #PUVVNL #ElectricityNews #PowerUpgrade #UPNews #BreakingNews #पूर्वांचलबिजली

varanasinews #news #newsupdate

About The Author

Share the News