बिग ब्रेकिंग : मिर्जापुर का जारगो बांध बना रणभूमि, युवक की मौत पर बवाल

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित जारगो बांध पर गुरुवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए जब बांध में मछली मारने गए युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

मृतक की पहचान प्रदीप (22 वर्ष), पुत्र दशरथ पटेल, निवासी इमलिया खुर्द के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को नाव से गहरे पानी में ले जाकर मारपीट की और धक्का देकर पानी में गिरा दिया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बांध पर पहुंचकर ठेकेदार पक्ष से भिड़ंत कर दी। दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले और वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ काबू से बाहर रही और पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया। स्थिति को संभालने के लिए आसपास के थानों की फोर्स और पीएसी को बुलाना पड़ा

झड़प में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। फिलहाल आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। परिजनों ने ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई है।

घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

Mirzapur #BreakingNews #UPNews #JaragoBandh #MirzapurNews #UPPolice #CrimeNews #मिर्जापुर #newsupdate #viralnews #news

About The Author

Share the News