पूर्व मंत्री एवं वाराणसी दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गुरुवार को अपने 75 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के 33वें दिन प्रहलादघाट वार्ड का दौरा किया।
भ्रमण के दौरान वार्ड में कई जगह जलजमाव और गली-पीट जाम की शिकायतें सामने आईं। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे वार्ड में अभियान चलाकर हर गली-पीट की सफाई और मरम्मत सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीवर चैम्बरों की जांच में कई जगह जाम मिलने पर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
प्रवास के दौरान विधायक ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 5 पौधे रोपे और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
क्षेत्र की पेयजल समस्या को देखते हुए डॉ. तिवारी ने ₹32 लाख की लागत से बने मिनी ट्यूबवेल का लोकार्पण किया। इस ट्यूबवेल से लगभग 300 घरों को पेयजल समस्या से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, पार्षद अभिजीत भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा