हक के लिए पीडीए समाज हो एकजुट— प्रिया सरोज

पिंडरा।
स्थानीय विस के ग्राम सभा चकरमा में बृहस्पतिवार को पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने पीडीए समाज के लोगों से आह्वान किया कि आप सब संगठित होकर एक दूसरे का सम्मान व सहयोग करते हुए 2027 में पीडीए की सरकार बनाने का संकल्प लें। जिससे लोगों का हक और अधिकार बाबा साहेब के संविधान के अनुसार मिल सके । इस दौरान उपस्थित एमएलसी आषुतोष सिन्हा ने कहाकि हमारी सरकार आने पर समाजवादी लोग शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार दिलाने का काम करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश रामजीत यादव, प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, प्रदेश महिला सचिव रीबू श्रीवास्तव, शशि यादव, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, ग्राम प्रधान रमेश पटेल, ब्लाक अध्यक्ष बंशलाल पटेल, सन्तोष यादव, मनीष, हर्वेष यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News