लखनऊ संभाग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मऊ और वाराणसी ने जीता खिताब

जवाहर नवोदय विद्यालय में सम्पन्न हुई क्षेत्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता

पिंडरा।
जवाहर नवोदय विद्यालय, गज़ोखर में दो दिवसीय क्षेत्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में मऊ , वाराणसी और कौशांबी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग अलग वर्ग के खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, हरदोई, लखनऊ, और कौशांबी की टीमों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और वजन वर्गों के 125 मुक्केबाजों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग अलग वर्ग में अफगान चौधरी, पुलकित, हिमांशु, ज्ञानचंद, मनेंद्र,अंश यादव, दिव्यांशु , शुभम, अमन, अमन, राधेकृष्ण,
गौरव, अतुल, प्रियांश, श्रेयांश , हिमांशु तथा बालिका वर्ग में मानी यादव , दिव्या, सलोनी, तनिष्का परी,सिया राजपूत तथा मधु विजेता रही, जो अब स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा की मेडिकल टीम डॉ अनुपम सिंह के नेतृत्व में तैनात रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य नागेश मिश्र और श्रीमती कनक पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और युवा मुक्केबाजों को अनुशासन, मेहनत, और खेल भावना के महत्व पर जोर देते हुए उन्हें प्रेरित किया। मऊ की टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि अन्य टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, हरदोई, लखनऊ, और कौशांबी की टीमों ने भी प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसने आयोजन को और भी रोमांचक बनाया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News