पिंडरा।
जवाहर नवोदय विद्यालय, में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सैकड़ो पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डीएफओ (डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) श्रीमती स्वाति सुमन तथा श्रीवास्तव, तथा सीएफ (कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट) वाराणसी सर्कल डॉ. रवि कुमार सिंह, विद्यालय के प्राचार्य श्री नागेश मिश्रा, उप-प्राचार्या श्रीमती कनक पांडेय और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य नागेश मिश्रा के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता और माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इस पहल की सराहना की।
मुख्य अतिथि डॉ रवि कुमार सिंह ने अपने संबोधन में वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “
कि प्रत्येक पेड़ एक नई जिंदगी का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों जिनमें नीम, पीपल, और बरगद का विद्यालय के 42.1 एकड़ के विशाल परिसर में पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता पर आधारित स्लोगन भी लिखे ।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा