बड़ागांव। थानाक्षेत्र के बसनी ग्राम पंचायत के सरोज बस्ती में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पिछले तीन दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश के चलते पुरे बस्ती में पानी घर में घुसने के साथ ही रास्ते में पानी भर गया है। जिससे वहां का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
बताते चलें की उपरोक्त बस्ती में निखिल सरोज, मुन्ना सरोज, हेमराज,रवि सरोज, मोहित, अशोक, आशीष विशाल सरोज, गोविंद पाठक सहित अन्य लोगों के घरों में पानी घुस गया है अगर जल भराव की स्थिति कई दिनों तक बनी रही तो तमाम तरह के संक्रामक रोग फैलने के साथ ही जन हानि होने की संभावना जताई जा रही है स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से अविलंब जल निकासी की व्यवस्था कराये जाने की मांग किया है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा