बड़ागांव।गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास दो मासूम बच्चियां सिरोजा 7 वर्ष एवं रेशम डेढ़ वर्ष निवासी थाना चोलापुर (आयर) स्थानीय लोगों को अकेली घूमती मिलीं जिसकी सुचना बड़ागांव पुलिस चौकी को दिया मौके पर पहुंची बड़ागांव पुलिस दोनों बच्चियों को पुलिस चौकी पर लाकर बच्चियों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हरहुआ चौकी बुलाया और परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां रेखा नामक महिला की संतानें हैं जो वर्तमान में अपने दूसरे पति संजय 24 वर्ष निवासी ग्राम आयर थाना चोलापुर के साथ रह रही हैं
और दोनों उसके पहले पति राजन (निवासी भोरकला मानकइयां )थाना मिर्जा मुराद की संतानें हैं जिन्हें उनकी मां अपने साथ लेकर पिछले 6 माह से रह रही है आज सुबह दोनों बहने बिना किसी को बताये अपने पिता राजन और दादी के पास जाने के लिए घर से निकली थी।
थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक तस्दीक और पूछताछ के बाद दोनों बच्चियों को सकुशल उनकी मां रेखा को सुपुर्द कर दिया गया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा