बारिश होने से गिरा कच्चा मकान

पिंडरा के बाबतपुर मेमूसलाधार बारिश होने से रामसकल यादव का कच्चा मकान  गिरने से जिससे हजारों का नुकसान हो गया ।रामसकल यादव के मकान में परिवार के लोग रहते थे। बीती रात में बारिश होने से कच्चा मकान का एक हिस्सा गिर गया जिसमें उक्त रात को परिवार के सभी लोग सो रहे थे ।मकान मेल की पत्नी हीरावती देवी ने बताया कि मकान में परिवार के सभी सदस्य खाना खा कर सो गए आधी  रात के बाद मकान का एक हिस्सा भरभरा कर तेज  आवाज में गिर गया जिसमें आलू प्याज इत्यादि रखा था ।मकान के दूसरे हिस्से में हम लोग परिवार के सदस्य सोए थे ।तेज आवाज होने से हम लोगों की  अचानक नीद खुल गई तो देखा कि मकान का एक हिस्सा गिर गया और उसी के साथ बिजली के तार भी टूट गए जिससे आग भी लग गई और हम लोग अपनी जबान बचाकर घर से बाहर निकल कर भाग गए ।घर के जिस हिस्से से हम लोग भागे थे कुछ देर बाद वह हिस्सा अभी आधा गिर के रुक गया फिर बाद में हम लोगो ने बांस के सहारे खड़ा कर दिया जिसके बाद गिरे हुए मकान से सब सामान निकल कर अलग कर दिया हीरावती ने बताया कि मकान के गिरने हमे हजारों का नुकसान हुआशौर हम लोगों की जान बच गई।

About The Author

Share the News