वाराणसी | मुख्तार अंसारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मऊ के पूर्व सांसद अतुल राय पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.18 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर ली हैं।
ED की जांच में पता चला है कि मुख्तार अंसारी की कथित कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन ने 27.72 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की। इस काली कमाई को कई कंपनियों के जरिए वैध दिखाने की कोशिश की गई, जिसमें अतुल राय की भूमिका सामने आई है।
जब्त संपत्तियों में दिल्ली का एक फ्लैट, वाराणसी के तीन रेजिडेंशियल प्लॉट और गाजीपुर की दो खेती योग्य ज़मीन शामिल हैं।
FCI गोदामों से 15 करोड़ की अवैध कमाई और 3.10 करोड़ की संदिग्ध सब्सिडी भी जांच के घेरे में है।
ईडी का दावा है कि ये काले धन की लेन-देन कुसुम विजन, स्पेक्ट्रम इंफ्रासर्विसेज जैसी कंपनियों के ज़रिए की गई, ताकि असली सोर्स को छुपाया जा सके।
मुख्तार अंसारी के करीबी आतिफ रजा की भूमिका भी जांच में सामने आई है, जिनकी कंपनी में 15% हिस्सेदारी पाई गई है।
ED का कहना है कि जांच अभी जारी है और कई अन्य खातों की गहन पड़ताल की जा रही है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा