पिंडरा।
नट समुदाय संघर्ष समिति, वाराणसी और पीस संस्था, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को “समुदायिक संगठन निर्माण: जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी की रणनीति” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बेलवा नट बस्ती में हुआ।
कार्यशाला में समुदायिक संगठनों को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर रहा।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में समुदायिक संगठन का इतिहास और महत्व , द्वितीय सत्र में जमीनी स्तर पर संगठन निर्माण की रणनीति , तृतीय सत्र संसाधन जुटाना और चतुर्थ सत्र में समकालीन चुनौतियाँ और समाधान पर चर्चा हुई।
नट समुदाय संघर्ष समिति के संयोजक प्रेम नट ने बताया कि यह कार्यशाला समुदायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
पीस संस्था, दिल्ली के प्रतिनिधि अरुण ने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी से ही वास्तविक लोकतंत्र का निर्माण संभव है। यह कार्यशाला उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है। कार्यशाला मे मीना, रूपा, प्रीति, अफसाना, चंदन, पंकज, सौरभ, नेहा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा