ओवरटेक के विवाद को शांत कराने पहुचे युवक पर फायर झोंका

पिंडरा।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में सोमवार को सायँ 7 बजे के लगभग बाइक ओवरटेक करने के विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे युवक के ऊपर फायर करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुच कर छानबीन में जुट गई।
बताते है कि राजपुर के राजभर व औरांव राजभर बस्ती के युवकों से ओवरटेक को लेकर विवाद होने के साथ मारपीट हो गई। जिसपर थोड़ी दूर पर अपने घर पर खड़े सुनील पांडेय शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंच गए और दोनों को शांत कराने के बाद मोबाइल से बात करते हुए घर जाने लगे तभी लोगों को लगा कि वह किसी को मोबाइल से सूचना देने के साथ वीडियो बना रहे हैं। इसी पर भीड़ में से किसी युवक ने फायर कर दिया। सुनील ने बताया कि तीन राउंड फायरिंग की लेकिन संयोग से वह बच गया। घटना की सूचना मिलने पर रात्रि 8 बजे मौके पर एसीपी प्रतीक कुमार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुचे और दोनो पक्षो के आरोपों पर जांच पड़ताल में जुट गए। एक तरफ जहाँ सुनील पांडेय तीन राउंड फायरिंग होने का आरोप लगाया वही युवकों ने फायरिंग की घटना से इनकार करता रहा। सूत्र भी बताते हैं कि तीन राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस आसपास के लोगो से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी लेकिन अभी जांच के बाद कुछ बता पाएंगे।

About The Author

Share the News