हापुड़ में डीएम उत्पीड़न से मृत लेखपाल के समर्थन में लेखपालों ने दिया एसडीएम पिंडरा को ज्ञापन

पिंडरा।जनपद हापुड में जिला अधिकारी का लेखपाल
के प्रति अपमान जनक व्यवहार एवं बिना जांच के ही झूठी शिकायत पर उत्पीडन की कारवाई के तनाव में लेखपाल सुभाष मीणा की मृत्यु हो गई है। इस हृदय विदारक घटना से प्रदेश के समस्त लेखपालों में आक्रोश है। इसी को लेकर पिंडरा तहसील लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में लेखपालों के संग मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम उप जिलाधिकारी पिंडरा के न रहने पर प्रभारी तहसीलदार राधेश्याम यादव को ज्ञापन दिया गया जिसमें निम्नलिखित मांग की गई। जिसमें मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी तत्काल दी जाए।
जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को मानवीय एवं सम्मान जनक व्यवहार करने के
निर्देश दिए जाएं। मुख्य सचिव द्वारा निर्गत शासनादेश, जिनमें समस्त प्रांतीय, मण्डलीय, जनपदीय, तहसील स्तरीय अधिकारियों को प्रति माह कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारी समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने के निर्देश दिये जाय। इस मौके पर अजीत कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव ,
कपीश तिवारी ,
प्रवीणकांत, संतोष कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार सिंह, धीरज ,आशीष,अन्नू व हिमांशी सहित अन्य लेखपाल भी मौजूद रहे।

About The Author

Share the News