जलभराव से आवागमन मुश्किल, व्यापार प्रभावित गार्थमा बाजार

वाराणसी जिले के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र स्थित गर्थमा बाजार में सड़क की दयनीय स्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के चौराहे से गर्थमा-पिंडरा जाने वाली सड़क पर आवागमन दूभर हो गया है।

मामूली बारिश में भी सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। बाजार के लोगों का कहना है कि न तो ग्राम प्रधान और न ही क्षेत्र के प्रतिनिधि द्वारा जल निकासी की कोई व्यवस्था की जा रही है।

व्यापार मंडल की चिंता बढ़ गई है। सड़क पर पानी भर जाने से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों का आना-जाना कम हो गया है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने समस्या के समाधान की मांग की है।

About The Author

Share the News