अमूल डेयरी में फर्जी नियुक्ति पत्र के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

पिंडरा।
फूलपुर पुलिस ने करखियाव स्थित अमूल डेयरी में नौकरी दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अन्य आरोपित फरार है।
फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि राहुल कुमार वर्मा निवासी खिल्लुपुर थाना जंसा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन व अन्य को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 5 लाख 90 हजार रुपये ले लिए थे और 17 फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था। जब प्रार्थी की बहन अमूल डेयरी पहुची और मामला फर्जी निकला तो मुकदमा दर्ज कराया। जिसपर पुलिस ने धारा 318(2), 338, 336(3), 3(5), 340(2) बीएनएस से सम्बन्धित मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके घर एवं संभावित ठिकानों पर निरंतर दबिश दे रही थी।
इसी क्रम में रविवार को पुलिस टीम ने उक्त मुकदमें से संबंधित आरोपी अखिलेश कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम छेड़ापुर थाना फूलपुर को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। ।
गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश कुमार ने पूछताछ में बताया गया कि वह अपने मित्र अभिषेक (तथाकथित पार्टी का नेता, निवासी बरजी), चंदन पटेल (निवासी साधोगंज), तथा शिव कुमार पटेल (निवासी ग्राम अदमा, थाना मिर्जामुराद) के साथ मिलकर लोगों को अमूल डेरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार करता था। वह जॉइनिंग लेटर पर अमूल डेरी की फर्जी मोहर लगाता और प्रत्येक उम्मीदवार से मोटी रकम वसूल करता था। प्राप्त धनराशि को वह अपने साथियों में आपस में बाँट लेता था। आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि उन लोगों द्वारा कुछ रकम कैश तथा कुछ ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त की गई थी।

About The Author

Share the News