बड़ागाँव।थाना क्षेत्र में देर रात शराबियों को लेकर स्थानीय पुलिस ने एक अभियान चलाया । अभियान के बाबत थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मुझे फोन कर यह जानकारी दी गई कि खुले में लोग शराब पी कर उत्पात मचा रहे हैं । सूचना पर देर रात पहुँची पुलिस ने बाबतपुर ,गांग कला, कविरामपुर स्थित शराब की दुकानों पर चेकिंग की जिसमें दुकान के बाहर चार पहिया वाहनों में बैठ कर दर्जनों लोग शराब पी रहे हैं । कारवाई करते हुए 30 लोगो को हिरासत में लेकर थाने पर लाकर 292 वी एन एस एक्ट में चालान कर दिया । हिरासत में लिए गए शराबियों को थाना प्रभारी ने उनकी माँ की सौगंध करा कर उन्हें शराब न पीने की बात कही ।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा