बड़ागांव। थानाक्षेत्र के पश्चिमपुर (सातो महुआ) गांव में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ने वाला छात्र तन्मय रविवार को बिना कुछ बताये विद्यालय परिसर से गायब हो गया काफी खोजबीन के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य फिरतुराम ने स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस छात्र की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार संत रविदास नगर भदोही जनपद के औराई थाना अंतर्गत घमहापुर गांव निवासी बजरंगी सरोज का पुत्र तन्मय उपरोक्त विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र है वह 9 जुलाई को घर से विद्यालय आया था।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा