पिंडरा।लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के केंद्रीय कार्यालय बाबतपुर में रविवार को विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमे पार्टी को मजबूत बनाने और सक्रिय सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विरेंद्र विश्वकर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहाकि 5 किलो अनाज नहीं,शिक्षा चिकित्सा और रोजगार चाहिए । प्रदेश में बन्द हो रहे प्राथमिक विद्यालय के लिए सीधे सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहाकि प्राइवेट स्कूलों को आरटीई के तहत मालामाल कर सरकारी शिक्षा को बदहाल कर रही है। मर्जर व्यवस्था को तत्काल बन्द करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ता से आम जनता के बीच जाकर उनके हितों के लिए संघर्ष करने की अपील की।
इस दौरान आजमगढ़, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर एवं वाराणसी से आए हुए दर्ज़नो की संख्या में लोगों ने अन्य राष्ट्रीय पार्टियों को छोड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान मुख्य रुप से लियाकत अहमद, तूफानी गोंड़, डॉ अनिल विश्वकर्मा ,सुजीत ,श्यामधनी भारती , बच्चू लाल कनौजिया , मनीष कुमार शर्मा, दीपक पांडे, अभिषेक गिरी , राजकुमार यादव, संगम गिरी , अवधेश प्रजापति, रोहित चौहान, सुरेंद्र विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, अशोक राजभर , विजय राजभर, मोहम्मद इलियास, इम्तियाज अहमद समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन नरेश विश्वकर्मा, धन्यवाद बच्चू लाल कनौजिया एवं अध्यक्षता पार्टी के संस्थापक राधे श्याम विश्वकर्मा ने किया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा