प्रज्ञा सिंह राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में चयनित

पिंडरा।
क्षेत्र के पुरारघुनाथपुर निवासी प्रज्ञा सिंह राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में चयनित होने पर इन दिनों एकलव्य स्टेडियम आगरा में रोज पसीना बहा रही है।
एकलव्य स्टेडियम आगरा की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह ने इसके पूर्व अंडर17 राष्ट्रीय टीम व यूथ राष्ट्रीय टीम की सदस्य रही। इसकी जानकारी गांव पहुचने पर जश्न का माहौल दिखा। घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।
वही आगरा बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ हरि सिंह व कोच मनीष वर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहाकि आने वाले दिन में वह भारतीय टीम में उनका शानदार प्रदर्शन करेंगी
वही दादा राजेश कुमार सिंह जो की ओबरा थाने मे इंस्पेक्टर के पद पर है , उनके मार्गदर्शन में खेलने की शुरुआत करने वाली प्रज्ञा सिंह ने कहाकि अब दादा के सपने को सच करने का समय आ गया है। इतनी ऊंचाई तक पहुँचाने वाले माता व पिता का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Share the News