पिंडरा
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने कहाकि छात्रों के मेधावी बनाने में माता पिता के साथ स्कूल की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्कूल बच्चों का सर्वागीण विकास करता है।
उक्त बातें बनारस पब्लिक स्कूल बरजी नयेपुर में मेधावी छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप देते हुए कही।
उन्होंने कहाकि रिटायर्ड आईएएस तथा वर्तमान में भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ एनपी सिंह ने विद्यालय में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप जो नगद राशि दिया यह उनके बेहतर भविष्य के रूप उपयोगी साबित होगा।
इस दौरान इंटर व हाईस्कूल में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 8 छात्र छात्राओं को 40 हजार रुपये प्रत्येक छात्र को स्कॉलरशिप के रुप मे नगद राशि दी। वही प्रत्येक कक्षा के दो छात्रों व कुल 28 छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई।
इस दौरान बीएचयू के प्रोफेसर बृजभूषण ओझा ने छात्रो को डॉक्टर व आईएएस बनकर देश की सेवा करने का आह्वान किया। अतिथिद्वय द्वारा ग्रामीण बच्चो में खेल के प्रति निखार लाने के लिए बास्केटबॉल कोर्ट का भी उद्घाटन किया।
इस दौरान छात्र छत्राओ ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।
संस्था की मुख्य ट्रस्टी बिंदु सिंह व रिटायर्ड आईएएस डॉक्टर एनपी सिंह ने स्वागत और धन्यवाद प्रधानाचार्य ए के शुक्ला ने दिया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा