मृत किशोरी की माँ को दिया चार लाख की आर्थिक मदद*

पिंडरा।
ग्राम सभा जगदीशपुर मथुरीपुर में पिछले दिनों एक 15 साल की लड़की को सर्प काट लिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई। शनिवार को विधायक पिंडरा  और  एसडीएम पिंडरा ,पीड़ित परिवार वालों से मिले और मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के माध्यम से मृतका  के घर पहुच उसकी माँ रेखा पटेल व पिता रामसागर पटेल को 4 लाख रुपए का स्वीकृति पत्र दिया गया। धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिया गया।  परिवार को मुख्यमंत्री आवास देने का भी आश्वसन दिया गया।  इस दौरान बीडीओ छोटलाल तिवारी,  इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण सिंह,  मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत ,दिलीप सिंह प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News